ठाकुरगांव | कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने ठाकुरगांव चापाटोली निवासी बबलू उरांव को बुढ़मू प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। साथ ही सरवर आलम को जल संसाधन तथा राजेंद्र यादव को कृषि एवं पशुपालन विभाग का प्रतिनिधि बनाया गया। इन तीनों को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, शिव शंकर उरांव, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, अख्तर हुसैन, गौरी शंकर महतो, अशोक महतो, राजू उरांव ने हर्ष जताया।


