रांची | गैस्ट्रो क्लिनिक में डॉ. चंदन कुमार यादव ने एक दुर्लभ और जटिल केस को सफलतापूर्वक सुलझाया। एक व्यक्ति के पेट में फंसा हुआ टूथब्रश एंडोस्कोपिक विधि से बाहर निकाला। यह घटना चिकित्सा क्षेत्र में एक चुनौती थी, जब मरीज ने गलती से अपना टूथब्रश निगल लिया था और वह पेट में फंस गया। लोहरदगा निवासी एक मरीज को डॉ. यादव और उनकी टीम ने एंडोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल कर बिना किसी बड़े ऑपरेशन के टूथब्रश को बाहर निकाल लिया। इस प्रक्रिया में पेट में किसी भी प्रकार का चीरा नहीं लगाया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान मरीज को कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई, मरीज को तुरंत राहत मिली।


