पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम में नर्सरी एवं यूकेजी कक्षा के वार्षिक रिजल्ट व बच्चों के फैशन शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हें बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहने, रंगीन चश्मा लगाए मधुर संगीत की धुन पर मटकते हुए चल कर मेहमानों का अभिवादन किए। फैशन शो में बेहतर करने वाले, वार्षिक रिजल्ट के आधार पर हर कक्षा के टॉप 10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक राजू उरांव, प्राचार्या रीना कच्छप, अमित लाल, मोनालिसा एवं वीणा कच्छप सहित शिक्षक व अभिभावक थे।


