रायपुर में सोमवार को मीट बिक्री पर रोक लगाई गई है। 12 मई बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर छत्तीसगढ़ में नॉनवेज की बिक्री पर रोक रहेगी। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बिक्री किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही सभी होटलों में मांस – मटन विक्रय करने पर सम्बन्धित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। आदेश के मुताबिक, रायपुर नगर निगम के संपूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशु वध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का रखा जाएगा। वहीं, किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण करने के निर्देश रायपुर नगर निगम ने मांस-मटन विक्रय करने वाले लोगों से दुकान बंद रखने की अपील की है। इसके साथ ही निगम स्वास्थ्य अधिकारी और सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश का पालन करने के लिए कहा है। वहीं, संबंधित क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। शहर के अलग अलग इलाकों में आयोजन रायपुर में बुद्ध पूर्णिमा और वैशाखी पूर्णिमा पर शहर के अलग अलग इलाकों में सामजिक संगठनों द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए है। वही मेयर मीनल चौबे ने निर्देश दिया है कि मांस मटन के प्रतिबंध आदेश का व्यावहारिक पालन करवाने होटलों में इस पावन पर्व दिवस पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाई की जाए वही सम्बंधित होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


