रायपुर में पति-पत्नी काम पर गए, घर पर चोरी:चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर भीतर घुसा, आलमारी से गोल्ड और कैश पार

रायपुर में एक दंपति के घर पर चोरी हो गई है। वारदात के वक्त दोनों पति-पत्नी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। तभी चोर घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर भीतर घुस गया। वह अलमारी से कैश और गहने लेकर फरार हो गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र घिवडोंडे ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह सिलतरा के एक फैक्ट्री में काम करता है। 10 में की सुबह 8 बजे अपनी पत्नी को फैंसी दुकान में छोड़कर ड्यूटी चला गया। इस दौरान घर पर बच्चे भी नहीं थे। शाम 5 बजे करीब जब वह ड्यूटी से वापस आया। तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे कैश और गहने पार वीरेंद्र जब घर के भीतर गया तो कमरों का ताला टूटा हुआ था। आलमारी के दरवाजा का लाकर भी टूटा था। अलमारी में रखा सोने का झुमका, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवर गायब थे। इसके अलावा कैश 13 हजार भी गायब था। चोर ने एक लाख से ज्यादा के गहने चोरी कर लिए थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस सबूत के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *