कोंडागांव| बुनागांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका मोनिका साहू ने अपने जन्मदिवस पर बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूल परिवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक और बच्चे शामिल हुए। बच्चों के लिए मटर-पनीर, खीर-पुड़ी समेत स्वादिष्ट मिष्ठान का इंतजाम किया था। बच्चों के साथ केक काटकर उन्होंने खुशी साझा की और कहा कि स्कूली बच्चों और अभिभावकों के बीच जन्मदिवस मनाने का यह मेरा पहला अवसर है।


