बुरहानपुर की गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी में पाइपलाइन में लीकेज:100 से ज्यादा घरों का सर्वे, टाइफाइड की आशंका जांच में गलत निकली

बुरहानपुर की गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी में सोमवार को पाइपलाइन लीकेज और गंदे पानी की शिकायतें सामने आईं। इंदौर के भागीरथपुरा की घटना के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई थी। सूचना मिलने पर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कॉलोनी में दो स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज पाया गया, जिसे नगर निगम की टीम ने तुरंत ठीक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया और पानी के नमूने लिए। शुरुआत में टाइफाइड के मरीजों की जानकारी सामने आ रही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जांच में फिलहाल कोई मरीज नहीं मिला। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से नमूने लिए गए हैं, और अभी किसी घर में कोई मरीज नहीं पाया गया है। दो दिनों में 50 लीकेज सुधारे
आयुक्त श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों में नगर निगम की टीम ने शहर भर में 50 लीकेज दुरुस्त किए हैं। जहां से भी पानी की समस्या की सूचना मिल रही है, वहां टीम पहुंचकर काम कर रही है। पानी से संबंधित शिकायतों के लिए एक टोल-फ्री नंबर 07325- 255019 भी जारी किया गया है। आज (सोमवार) नगर निगम की टीम ने गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी में लीकेज ठीक किए। आयुक्त ने बताया कि दो दिन पहले शाम दो लीकेज की जानकारी मिली थी और कुछ घरों में लोगों के बीमार होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, सैंपलिंग के बाद ऐसी कोई जानकारी पुष्ट नहीं हुई। एक ड्रेनेज पाइप के ओवरफ्लो की समस्या भी ठीक की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक महीने पहले एक घर में डायरिया का एक मरीज था जो अब स्वस्थ है, और एक बच्चा भी पहले पीड़ित था जो अब ठीक है। नगर निगम पूरी तरह अलर्ट पर है और एक चेंबर की सफाई भी कराई जा रही है। एसओपी के तहत कर रहे काम
नगर निगम आयुक्त ने कहा नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत काम कराया जा रहा है। दो दिन में 50 स्थानों को खोज कर रूल आउट कर लीकेज रिपेयर किए गए हैं। किसी भी स्त्रोत से खबर आने पर तत्काल वहां पहुंच रहे हैं। आमजन से अपील है कि वह भी सतर्कता बरतें। एक टोल फ्री नंबर 07325- 255019 जारी किया गया है। आमजन पानी से संबंधित समस्या के लिए उस पर कॉल कर सकते हैं। रहवासी बोले- निगम में नहीं हो रही थी सुनवाई
गुरू गोविंद सिंह कॉलोनी निवासी कृष्ण नारायण शुक्ला ने बताया कॉलोनी में गंदा पानी आने की शिकायतें की गई थी। कितने घरों में लोग बीमार हैं इसलिए शंका हुई कि शायद पानी पीने से बीमार हुए हैं। यह पता नहीं है, लेकिन जहां से वॉल बदला जाता है वहां गंदा पानी भरा हुआ था। अब सुधार कराया जा रहा है। इससे पहले नगर निगम में कई बार शिकायत की गई, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा था। नरेंद्र कामरानी को 25 दिन पहले टाइफाइड हुआ था। अब वह ठीक हो गए। एक बच्चा टाइफाइड से पीड़ित था। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर सुपरवाइजर विजय कुमार सोनी, एएनएम कविता साने, सोनाली नेवे और आशा कार्यकर्ताओं की टीम गुरू गोविंद सिंह कॉलोनी पहुंची और बीमार होने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *