इंदौर दूषित पानी कांड: सनावद में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला दहन से पहले हुआ गायब, नेताओं ने मौन रख घंटा बजाया

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में सनावद में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा विधायक सचिन बिरला के कार्यालय के सामने किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर विरोध जताया। कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में प्रदेशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी विरोध स्वरूप सनावद में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस ने बस स्टैंड पर पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया था। हालांकि, कांग्रेस की रैली के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का तैयार पुतला दहन से ठीक पहले अचानक गायब हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करवाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में, कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इशारे पर पुलिस ने पुतला गायब कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *