बुरहानपुर के वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही:पाइपलाइन लीकेज से 12 घर प्रभावित; पार्षद बोले- आज फॉल्ट मिला

बुरहानपुर शहर के राजपुरा वार्ड में पिछले करीब 10 दिनों से 10 से 12 घरों में पीने का गंदा पानी आ रहा है। इससे स्थानीय रहवासी परेशान हैं। क्षेत्रीय पार्षद एहफाज मीर ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी। दो दिन पहले नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने भी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। सोमवार को जांच के दौरान यहां फॉल्ट का पता चला। जलावर्धन योजना का काम कर रही टीम के अनुसार, नगर निगम की पाइपलाइन में लीकेज है। फॉल्ट मिलने के बाद टीम तत्काल सुधार कार्य में जुट गई। पार्षद ने बताया कि किरण पैथालॉजी से लेकर वसुंधरा अपार्टमेंट तक 12 से अधिक मकानों में गंदा पानी आ रहा है। इस मामले पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के कई वार्डों में पाइपलाइन दुरुस्तीरकण का कार्य जारी है। राजपुरा रोड ज्ञानवर्धिनी सभा, लालबाग सागरवाड़ी, सिंधीबस्ती, जाकिर हुसैन वार्ड, रोशन चौक, महाजनापेठ, मदीना होटल और घासलेट डिपो के पास पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत की जा रही है। आयुक्त ने आगे बताया कि जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, जल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुधार कार्य कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। पूरा विभाग हाई अलर्ट मोड पर है और इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *