बुरहानपुर में एसडीएम, तहसील ऑफिस नए भवन में शिफ्ट:बिना लोकार्पण शुरू होगा प्रशासनिक भवन, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

बुरहानपुर में शहर के बीच स्थित एसडीएम और तहसील कार्यालय का नया भवन बहादरपुर रोड पर बनकर तैयार हो गया है। पुराने कार्यालय से सभी सामान नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार से इन कार्यालयों का कामकाज नए भवन से ही संचालित होगा। नए भवन में एसडीएम और तहसील कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। तहसीलदार की नाजिर शाखा का रिकॉर्ड भी नए परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में जनपद पंचायत का कार्यालय भी इसी भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। तहसीलदार बोले-सामान को किया गया शिफ्ट तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बताया कि सोमवार से सभी कामकाज नए भवन से ही संचालित होंगे। एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने जानकारी दी कि इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने हाल ही में बुरहानपुर का दौरा किया था और कार्यालयों को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से यहां कामकाज शुरू कर दिया गया है। यह नया भवन पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत तीन साल में बनकर तैयार हुआ है और इसका संचालन बिना औपचारिक लोकार्पण के ही शुरू कर दिया गया है। नए भवन में आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पुराने कार्यालय में बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं थी, जबकि नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। हालांकि, कार्यालय दूर होने से लोगों को आने-जाने में कुछ परेशानी हो सकती है। यह नया परिसर कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां पहले से ही अधिकांश सरकारी दफ्तर मौजूद हैं। इसी मार्ग पर सरकारी अस्पताल, यातायात थाना और केंद्रीय विद्यालय भी स्थित हैं, जिससे यह क्षेत्र एक प्रशासनिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। तीन तस्वीरों में देखिए नया भवन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *