बुरहानपुर में कांग्रेस ने नेपानगर थाने में ज्ञापन दिया:चेनपुरा में जुआ-सट्टा रोकने की मांग, आदिवासी महासम्मेलन से पहले कार्रवाई की अपील

बुरहानपुर। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को नेपानगर थाने पहुंचकर अवैध जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने नेपा थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन एसआई शहाबुद्दीन कुरैशी को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नेपानगर विधानसभा के ग्राम चेनपुरा में 13 से 15 जनवरी तक 33वां आदिवासी एकता महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से लगभग एक से दो लाख आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। ज्ञापन में कहा गया कि यह आयोजन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक एकता, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का एक महत्वपूर्ण मंच है। हालांकि, वर्तमान में नेपानगर क्षेत्र और चेनपुरा के आसपास अवैध सट्टा, जुआ और शराब का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये अवैध गतिविधियां न केवल स्थानीय समाज को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि महासम्मेलन जैसे गरिमामय आयोजन के दौरान देश-विदेश से आने वाले अतिथियों के समक्ष क्षेत्र की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन पर समय रहते प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह आदिवासी समाज में गलत संदेश जाएगा और आयोजन की शांति व सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी, मंडलम अध्यक्ष पांडुरंग आमले, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटील, युवा कांग्रेस बुरहानपुर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मसाने, नेपानगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़, नेपानगर ब्लॉक अध्यक्ष कुणाल तोमर, धुलकोट ब्लॉक अध्यक्ष सुनील डुडवे, नावरा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद बोरसिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल, पार्षद विनोद पाल, जितेंद्र पाटील, पंकज मल्लना, कैलाश पटेल, अजय पगारे, चंद्रकांत प्रजापति, किशोर राजपूत, राजू दामु पाटील, रविन्द्र मसाने, रविन्द्र अड़कमोल, पवन बर्डे, लालसिंह चेंगा, रविन्द्र सोनवने, संजय पवार, संध्या राजन, चंचला पाटील, रजाक पटेल, कृष्णा सोलंकी, मोहन निराले, राजा सांगुरले, प्रेमसिंह जमरा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *