USA से पायलट ट्रेनिंग ली, फिर भी जॉब नहीं मिली:भोपाल में डिप्रेशन से परेशान 46 साल के शख्स ने फांसी लगाकर जान दी

भोपाल में अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग लेकर लौटे एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लंबे समय से बेरोजगारी के चलते वह डिप्रेशन में था। बैरागढ़ थाना से एसआई सचिन वर्मा ने बताया कि मृतक दिलीप कुमार फुलवानी (46) पिता अशोक कुमार, वन ट्री हिल्स इलाके में पुलिस चौकी के पास रहते थे। दिलीप ने यूएसए से पायलट की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन भारत लौटने के बाद उन्हें अपेक्षित नौकरी नहीं मिल पाई। इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दिलीप के पिता का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था, जिसके चलते माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। पत्नी और बेटा स्कूल गए थे। इसी दौरान दिलीप ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजन के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *