बुरहानपुर में किराना दुकान से 20 हजार रुपए चोरी:मंडी बाजार में तड़के हुई वारदात; CCTV में बदमाश कैद

बुरहानपुर के मंडी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक किराना दुकान से 20 हजार रुपए नकद चोरी हो गए। अज्ञात बदमाश ने सुबह करीब 4:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। भारत किराना व जनरल स्टोर के संचालक आसिफ अली ने बताया कि चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखे 20 हजार रुपए की नकदी चुराकर बदमाश फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, फुटेज में बदमाश का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है क्योंकि उसने रुमाल बांध रखा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और बताया है कि वह पहले भी दो-तीन ऐसी वारदातें कर चुका है। पुलिस ने दो-तीन दिन में आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आसिफ अली की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *