बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देश पर तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दरगाह-ए-हकीमी में यह शिविर 16 जनवरी 2026 शुक्रवार को शुरू होकर 18 जनवरी रविवार को संपन्न हुआ। इस शिविर में मुंबई के सैफी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। अंजुमन जकवी जमात PRO कमेटी के कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों की निशुल्क जांच, दवा वितरित
शहर आमिल शेख हैदर भाई जमाली ने कहा कि 53वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की मंशा है कि दाऊदी बोहरा समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। इसी उद्देश्य से बुरहानपुर में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दरगाह-ए-हकीमी के उप प्रबंधक शेख मुस्तफा भाई उज्जैनी ने जानकारी दी कि शिविर में हजारों लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। सभी मरीजों को निशुल्क जांच, परीक्षण और दवाइयां वितरित की गईं। 14 शहरों के समाजजन शामिल हुए
दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई साहब के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का आयोजन दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा गठित उमूर सेहत कमेटी बुरहानपुर ने किया था। इसकी तैयारी लगभग एक महीने से चल रही थी। आसपास के जिलों के करीब 14 शहरों से बड़ी संख्या में दाऊदी बोहरा समाजजन अपने परिजनों के साथ बुरहानपुर स्थित दरगाह-ए-हकीमी पहुंचकर इस शिविर में शामिल हुए। उमूर सेहत बुरहानपुर के मोहम्मद मर्चेंट और मंसूर सेवक सहित अन्य सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सैफी हॉस्पिटल मुंबई और अंजुमन ए शिफातअली के शेख सैफफुदीन कपासी, मुस्तुफा बुरहानपुरवाला, मोहम्मद भाई टिनवाला, शेख मुस्तुफा जावदवाला ने किया।


