बुरहानपुर में शनिवार को एक घंटा बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी शिकारपुरा क्षेत्र में मेंटेनेंस करेगी। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में एक घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने बताया 11 केवी शिकारपुरा फीडर का सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा। इसलिए कुछ क्षेत्रों में एक घंटा सप्लाई बंद रहेगी। यह क्षेत्र होंगे प्रभावित नगर के शंकर टॉकिज, कामेश्वर आईल मिल क्षेत्र, पांडुमल चौराहा, बाई साहब की हवेली क्षेत्र, दौलत पुरा, राजघाट रोड, किला पुलिस लाइन, कसेरा बाजार, एसपी निवास क्षेत्र प्रभावित होंगे।


