बुरहानपुर में बिजली बिल समाधान योजना की अवधि बढ़ी:उपभोक्ता अब 31 जनवरी तक 100% सरचार्ज छूट का लाभ ले सकेंगे

बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि बढ़ा दी गई है। अब उपभोक्ता इस योजना का लाभ 31 जनवरी 2026 तक ले सकेंगे। पहले यह योजना 3 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, योजना के प्रथम चरण में अब तक 3 लाख 61 हजार 68 बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर लाभ लिया है। इससे कंपनी को 393 करोड़ रुपए से अधिक की मूल बकाया राशि प्राप्त हुई है, जबकि 212 करोड़ 58 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है। सरचार्ज में 100% तक की छूट लंबे समय से बकाया बिजली बिल और भारी सरचार्ज के कारण भुगतान नहीं कर पा रहे उपभोक्ताओं के लिए यह योजना राहत लेकर आई है। प्रथम चरण में एकमुश्त भुगतान करने पर 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। समाधान योजना 2025-26 : एक नजर में पंजीयन कैसे करें योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल की वेबसाइट portal.mpcz.in पर पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा उपाय ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। इतनी राशि जमा करना जरूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *