बुरहानपुर में होगा राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव:8 राज्यों के 400 छात्र प्रस्तुत करेंगे 100 मॉडल; इसरो समेत कई संस्थानों के वैज्ञानिक होंगे शामिल

बुरहानपुर की मेक्रो विजन एकेडमी में 11-12 जनवरी को देश का पांचवां और प्रदेश का पहला भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव 2025 आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों से आए 400 विद्यार्थी अपने 100 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ वैज्ञानिक भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन भारत, मैक्रो विजन एकेडमी बुरहानपुर, नेशनल कौंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट समेत कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें डॉ. डीके त्रिपाठी (टेक्नालॉजी डेवलपमेंट बोर्ड), डॉ. दिलीप भट्ट (पूर्व इसरो वैज्ञानिक), विनोद कुमार सोनवणे (होमी भाभा सेंटर) सहित 40 से अधिक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शामिल होंगे। मेक्रो विजन एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद प्रकाश चौकसे के अनुसार, यह वार्षिक आयोजन 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोपहर के सत्र में विद्यार्थी अपने नवीन वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में मेजबान संस्थान के भी दो विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *