लखनऊ कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन देकर तलब किया है। सुनवाई की अगली तारीख 6 फरवरी तय की गई है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी की थी। लखनऊ एसीजेएम कोर्ट ने वकील नृपेंद्र पांडे के दाखिल परिवाद पर संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया था। अदालत ने राहुल गांधी को प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) और 505 के तहत अपराध के लिए दोषी पाया है। इससे पहले उनका पक्ष जानने के लिए 10 जनवरी 2025 को पेश होने का आदेश दिया था। अब इस मामले में राहुल को तलब किया है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा के पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने हाईकोर्ट में मांगी माफी; कहा- गैर जमानती वारंट नहीं मिला था इलाहाबाद हाईकोर्ट में आगरा पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने अपनी ग़लती की बिना शर्त माफी मांगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस एके सिंह देशवाल ने चेतावनी देते हुए प्रकरण समाप्त किया। एसएसपी /पुलिस कमिश्नर आगरा ने कोर्ट को हलफनामा देकर कहा- आगरा की अदालत से जारी कोई भी सम्मन, जमानती या गैर जमानती वारंट सदर बाजार थाने को नहीं मिला। जिसके कारण आदेश का अनुपालन करने व अभियुक्त की कोर्ट में पेशी की कार्यवाही नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर… दाउद के करीबी की जमीन पर बनेगी पुलिस चौकी, संभल में गैंगस्टर शारिक साटा की जमीन हुई थी कुर्क संभल के हिंदूपुरा खेड़ा में एक महत्वपूर्ण विकास के तहत, कुख्यात गैंगस्टर शारिक साटा की कुर्क की गई जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का गढ़ माना जाता है। 15 साल पहले कुर्क की गई इस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। विशेष रूप से यह कदम 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद उठाया गया है, जब क्षेत्र में पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी। शारिक साटा, जो भारत का सबसे बड़ा ऑटो लिफ्टर गैंगस्टर है, जेल से रिहा होने के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर… पांच संगठनात्मक जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, सभी जिले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र से हैं भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के बीच खींचतान के चलते 5 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, हापुड़, फिरोजाबाद, शामली में चुनाव स्थगित किया गया है। दिलचस्प बात है यह है कि पांचों जिले बीजेपी के पश्चिमी क्षेत्र से हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी पश्चिमी यूपी से ही हैं। यूपी में भाजपा के 98 संगठनात्मक जिले हैं। पूरी खबर पढ़ें… बरेली कोर्ट के अंदर 4 बदमाशों ने वकील पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; साथियों ने घेरकर पीटा बरेली में शुक्रवार को कचहरी के अंदर वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम पर जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाइक से 4 लोग तमंचा लेकर आए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर सभी वकील दौड़कर आए। ये देखकर बदमाश भागने लगे। इस पर वकीलों ने उन्हें गेट पर घेर लिया। इसके बाद पकड़कर पीटा। जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। किसी तरह वकीलों के चंगुल से बदमाशों को छुड़वाया। आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। इसके बाद वकीलों ने जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर इरफान सोलंकी को जेल पहुंचाने वाले मुख्य गवाह की मौत, आगजनी के केस में विष्णु सैनी ने दी थी गवाही कानपुर के चर्चित सपा के पूर्व एमएलए इरफान सोलंकी आगजनी केस के मुख्य गवाह विष्णु सैनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विष्णु इरफान सोलंकी के मुकदमों में मुख्य गवाह था। इरफान सोलंकी के भाई रिजवान और शौकत पहलवान समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। गवाह की मौत होने से जिन आरोपियों के खिलाफ अभी सजा नहीं हुई है, उन्हें राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा-सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को न केवल राज्य मेडिकल कालेजों में नियुक्त डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक को लेकर 1983 में जारी शासनादेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ प्रांतीय चिकित्सा सेवाएं एवं जिला अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लागू करने को कहा है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य उप्र से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने मेडिकल कालेज प्रयागराज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद गुप्ता की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। पढ़िए पूरी खबर बेटी की हत्या में पिता को उम्रकैद; 3 साल पहले युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर फरसे से काट दिया था गला हरदोई कोर्ट ने एक पिता को बेटी की निर्मम हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर जिला जज कोर्ट के न्यायाधीश अच्छेलाल सरोज ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घटना 3 मार्च 2021 की है। जब पांडेयतारा गांव निवासी सर्वेश ने अपनी 18 वर्षीय बेटी नीलम की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि घटना से 2 दिन पहले सर्वेश ने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसके बाद गुस्से में बेटी को फरसे से काट दिया था। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में दूसरी पत्नी को फोनकर थाने के बाहर पीया कीटनाशक; पहली पत्नी ने की थी शिकायत गोरखपुर महिला थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब काउंसिलिंग को बुलाए गए एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। दरअसल उसने दो शादी की है। पहली पत्नी की ओर से महिला थाने में शिकायत की गई थी। उसे काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। साथ ही दूसरी पत्नी को लाने का भी निर्देश था। दूसरी पत्नी को फोन करने के साथ ही युवक ने कीटनाशक पी लिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पढ़िए पूरी खबर


