बुरहानपुर में 1 महीने में 28 गुमशुदा बच्चों को खोजा:पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों के हवाले किया

बुरहानपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत एक महीने में 28 गुमशुदा और अपहृत बच्चों को खोजकर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में 1 से 30 नवंबर 2025 तक जिलेभर में चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने इस अभियान के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र तलाश के लिए विशेष निर्देश जारी किए थे। 4 लड़के और 24 लड़कियां हुईं गायब
विशेष पुलिस टीमों ने बच्चों की तलाश में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों और जिलों में गहन खोजबीन की। इस दौरान कुल 28 बच्चों को बरामद किया गया, जिनमें 4 बालक और 24 बालिकाएं शामिल हैं। बरामद किए गए बच्चों में थाना शिकारपुर से 1, थाना लालबाग से 5, थाना गणपति नाका से 2, थाना नेपानगर से 1, थाना खकनार से 6, थाना शाहपुर से 8 और थाना निंबोला से 5 बच्चे शामिल हैं। अभियान के तहत बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उनके पुनर्वास में भी सहायता प्रदान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *