बुरहानपुर में 11 केवी फीडर का मेंटेनेंस:3 घंटे नहीं आएगी बिजली; देखें कहीं आपका इलाका इनमें शामिल तो नहीं…

बुरहानपुर में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नवीन 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के चलते 11 केवी ओपीएच फीडर आंशिक का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। यह कटौती 3 जनवरी, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित… इस दौरान आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर, अंबिका नगर, अभिलाषा नगर, इंद्र नगर, गोपाल नगर, कॉरोनेशन बाजार और नेहरू मांटेसरी स्कूल जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार, नवीन 33 केवी लाइन के निर्माण से उपभोक्ताओं को भविष्य में सुचारू और निर्बाध विद्युत प्रदाय सुनिश्चित होगा। इससे बार-बार होने वाली बिजली कटौती में सुधार आएगा। भविष्य में भी इसी तरह नवीन लाइन निर्माण का कार्य जारी रहेगा। कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *