बुरहानपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया:कलेक्टर ने नए मतदाताओं को आईडी दी, एसआईआर कर्मी सम्मानित, शपथ भी दिलाई

बुरहानपुर में रविवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश देखा और सुना गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह ने नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए। उन्होंने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के अधिकार पर प्रकाश डाला। उन्होंने एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रियता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सिंह ने एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार, एसडीएम बुरहानपुर अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम नेपानगर भागीरथ वाखला, स्वीप आइकॉन महेन्द्र जैन और धर्मेन्द्र भंडारी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *