बाड़मेर और बालोतरा का भूगोल बदलने के बाद राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री के.के विश्नोई पहली बार गुड़ामालनी पहुंच रहे है। इससे पहले जोधपुर बालोतरा सीमा से उनका स्वागत शुरू हुआ है। बीज रास्ते में जगह-जगह पर इनका जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान के.के. विश्नोई के नारे भी लगाए जा रहे है। इधर पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के समर्थक एक्स पर जननायक हेमाराम चौधरी नाम से ट्रेड चला रहे है। जो पहले नंबर पर चल रहा है। जिसमें यूजर्स लिख रहे है कि धोरीमन्ना-गुड़ामालानी को बाड़मेर जिले से हटाकर बालोतरा जिले में शामिल करने का निर्णय ना तो जनभावनाओं पर आधारित है, ना ही जमीन हकीकत पर। 75 किलोमीटर बना 165 किलोमीटर- यह केवल दूरी का फर्क नहीं, यह आमजन, किसानों, स्टूडेंट्स और मरीजों के साथ किया गया सीधा अन्याय है। दरअसल, बाड़मेर और बालोतरा जिले की सीमाएं बदलने से गुड़ामालानी और धोरीमन्ना तहसील को बालोतरा में शामिल कर दिया गया। वहीं बायतु को फिर से बाड़मेर जिले में शामिल किया गया। इसके बाद गुड़ामालानी और धोरीमन्ना की जनता ने धरना दिया। जिसका पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने समर्थन करते हुए धोरीमन्ना में चल रहे धरने पर बैठ गए थे। शीतलहर में रातें भी गुजारी। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की थी। रविवार को राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. विश्नोई की धोरीमन्ना आलमजी के मंदिर में धन्यवाद सभा रखी हुई है। जोधपुर से रवाना हुआ मंत्री का काफिला जोधपुर बालोतरा की सीमा पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी भी वहां पर पहुंचकर साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। बीच रास्ते में जगह-जगह मंत्री का स्वागत किया गया। पायला कला में मंत्री का जिला पुनर्गठन के बाद पहली बार आने पर स्वागत किया गया। इलाके की नई प्रशासनिक व्यवस्थाओं व विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुखराज सोनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मंत्री का काफिला पहुंचा गुड़ामालानी सुबह करीब 11 बजे मंत्री का काफिला जोधपुर और बालोतरा की सीमा पर पहुंचा। इसके बाद वहां से जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। काफिला में बड़ी संख्या में गाडिया साथ में चल रही है।


