बुरहानपुर में 23 दिसंबर को राज्यपाल का दौरा:कलेक्टर-एसपी ने हेलीपैड का किया निरीक्षण, डवालीकलां में क्रिकेट खेला

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम से पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बुरहानपुर जिले में 23 दिसंबर को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने ग्राम डवालीखुर्द में बनाए गए हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की गई। कलेक्टर हर्ष सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। डवालीकलां में सांसद खेल महोत्सव का भी लिया जायजा निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एसपी डवालीकलां पहुंचे, जहां सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेलों के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने विद्यार्थियों के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित भी किया। ये अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण और खेल कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर भागीरथ वाखला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *