बुरहानपुर में m-Passport App पर पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण:थाना मॉड्यूल से पासपोर्ट सत्यापन होगा तेज

बुरहानपुर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में रविवार को m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को सरल, त्वरित, तकनीकी रूप से सक्षम और पारदर्शी बनाना था। इस कार्यशाला में जिले के सभी थानों से पासपोर्ट सत्यापन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण सत्र में m-Passport Police App थाना मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, फील्ड वेरिफिकेशन, रिपोर्ट अपलोडिंग और समयबद्ध निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पासपोर्ट सत्यापन कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम नागरिकों को शीघ्र तथा गुणवत्तापूर्ण सेवां प्राप्त होंगी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान ऐप की विभिन्न तकनीकी जानकारियों और फीचर्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण लाइव डेमो के माध्यम से प्रदान किया गया। इससे कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया को समझने में सहायता मिली। इस अवसर पर जिला विशेष शाखा और सभी थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *