चंडीगढ़ सब्जी मंडी में 4.20 लाख से बैग चोरी:कार सीट से चुराया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी दबोचा

चंडीगढ़ सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पंचकूला घर से आए दुकादार की कार से 4.20 लाख रुपये से भरा बैग चुराने का मामला सामने आया। चोरी उस समय हुई, जब वह बाथरूम गया था। जैसे ही वापस आया तो कार से बैग चोरी था। हालांकि जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से चोरी की गई रकम में से ₹3,14,500 बरामद कर लिए गए हैं, जबकि वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी की पहचान सरवन कुमार निवासी हल्लोमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 317(2) के तहत थाना सेक्टर-26 में केस दर्ज किया है। दो प्वाइंटों में इस चोरी के मामले को जाने 1. 500 और 200 के नोट थे
इस बारे में चतुर्भुज निवासी सेक्टर-12A, पंचकूला (हरियाणा) ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह सेक्टर-26, चंडीगढ़ में कन्फेक्शनरी (मिठाई) का व्यवसाय करता है। 7 फरवरी को लगभग सुबह 8:30 बजे, वह अपने घर से दुकान के लिए निकला था। उसके पास नीले प्रिंट वाला एक सफेद बैग था, जिसमें ₹4,20,000 नकद थे। इसमें ₹500 के नोटों में ₹4,00,000 और ₹200 के नोटों में ₹20,000 थे। उसका आधार कार्ड भी साथ में था। 2.बाथरूम से आया तो बैग चोरी
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी गाड़ी ओमनी नंबर HR-68-A-3194 से अनाज मंडी पहुंचा और वाहन को सत्संग भवन के पास पार्क किया। उसने बैग गाड़ी की आगे बाईं सीट पर रखा और शौचालय उपयोग करने के लिए सत्संग भवन चला गया। लगभग 5 मिनट बाद जब वह वापस आया, तो उसकी गाड़ी से बैग गायब था। 3.पुलिस ने चुराई रकम बरामद की
इसके बाद उसने अपने स्तर पर पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इलाके में लगे कैमरे देखे और मामला सुलझाने के लिए एक्शन लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने कितने और मामलों को अंजाम दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *