लुधियाना में मिला मृतक नवजात:चाय पी रहे व्यक्ति देख मचाया शोर, अज्ञात पर FIR

पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नवजात बच्चे का मुंह में डाल कर कुत्ता ले जा रहा था। अचानक सड़क पर चाय पी रहे व्यक्ति ने उसे देखा तो शोर मचाया। कुत्ते के जबड़े से नवजात को बचाया लेकिन वह मरा हुआ था। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात पर व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। इलाके के सीसीटीवी अब पुलिस खंगाल रही है। खाली प्लॉट से एक कुत्ता लाया नवजात पुलिस को जानकारी देते हुए दर्शन सिंह निवासी नूरवाला रोड ने बताया कि वह दोपहर 1:10 बजे के आसपास रोड़ी वाले अड्डे पर चाय पी रहा था, तभी उसने नूर एन्क्लेव के खाली प्लॉट से एक कुत्ते को नवजात शिशु को मुंह में दबाकर लाते हुए देखा। रिकार्ड खंगाल रही पुलिस दर्शन मुताबिक कुत्ते के पास जाकर उसने डंडे से नवजात बच्चे को छुड़ाया लेकिन नवजात मरा हुआ था। शक है कि किसी अज्ञात महिला ने अपने पाप को छुपाने के लिए नवजात बच्चे को फेंक दिया था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात महिला की तलाश जारी है। इस मामले में पुलिस अलग-अलग अस्पतालों में भी रिकार्ड चैक करवा रही है। इलाके में जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हुई है उनका रिकार्ड भी खंगाला जा रहा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *