बुरहानपुर स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू:निजामुद्दीन-वास्को डी गामा ट्रेन रुकी, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बुरहानपुर स्टेशन पर शुक्रवार से निजामुद्दीन-वास्को डी गामा (गोवा एक्सप्रेस) ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रेल चालक दल का स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी स्टेशन पर मौजूद थे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इसे जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होना बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। गोवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12779/12780) के इस ठहराव से बुरहानपुर से गोवा के लिए सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है। इस ठहराव से पुणे में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और वहां कार्यरत युवाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह रेल ठहराव बुरहानपुर जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए शिक्षा, रोजगार और विकास के नए अवसर खोलेगा। कार्यकाल में 15 ट्रेनों के ठहराव हो चुके
सांसद पाटील ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बुरहानपुर, नेपानगर और खंडवा में 15 ट्रेनों के ठहराव की सुविधा दिलाई है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नेपानगर स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत कार्य भी पूर्णता की ओर है। डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटानी ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस का ठहराव सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों और अनुरोध पर संभव हुआ है। उन्होंने इस संबंध में पत्राचार किया था और केंद्रीय रेल मंत्री से कई बार मुलाकात भी की थी। इस ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन,पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले,भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव,महामंत्री संजय जाधव, ईश्वर चौहान,पार्षदगण,रेलवे सीनियर डीसीएम अजय कुमार,रेलवे के अधिकारीगण, संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण,क्षेत्रवासी आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र कापडे ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *