गिरिडीह| बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी 60 वर्षीय बद्री सोनार को बुलेट सवार ने सोनबाद मुख्य सड़क पर सोमवार शाम 7 बजे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर िगरकर जख्मी हो गए। परिजनों ने जख्मी वृद्ध की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।दुर्घटना के संबंध में सोनाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रकांत मंडल, पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह ने संयुक्त रुप से कहा िक घायल बद्री सोनार घर से पैदल सोनबाद चौक चाय पीने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान गिरिडीह शहर की ओर से तेज गति से आर रही बुलेट ने जोरदार मार दी।


