बूंदी जिला अस्पताल में डांस का VIDEO:ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग छात्रा ने बनाया, कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश

बूंदीजिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में एक नर्सिंग छात्रा का डांस करते हुए वीडियो जमकर शेयर हो रहा है।
गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बने इस वार्ड में हुई घटना ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर को भेजी गई रिपोर्ट
जिला अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. सुरेश अग्रवाल ने बताया कि यह घटना 4 से 5 दिन पुरानी है। इस वीडियो में एक नर्सिंग छात्रा डांस करती हुई दिख रही है। डॉ. अग्रवाल ने इस घटना की जानकारी स्केल इंडिया से जुड़े अधिकारियों और पुलिस को दी है। कलेक्टर द्वारा मांगी गई रिपोर्ट भी उन्हें भेज दी गई है। मामले को दबाने का किया था प्रयास
इस बीच पीएमओ डॉ. एनएल मीणा ने बताया कि वे पिछले 5 दिनों से छुट्टी पर हैं और उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को 3 दिनों तक दबाने का प्रयास किया। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद ही प्रशासन को इस पर सफाई देनी पड़ी। पहले भी विवादों में रहा है जिला अस्पताल
यह पहली बार नहीं है जब जिला अस्पताल विवादों में आया है। एक महीने पहले भी शिशु वार्ड में एक नवजात शिशु की अंगुली केनुला हटाते समय कट गई थी। उस घटना के बाद अस्पताल में काफी हंगामा हुआ था, लेकिन अब तक किसी भी स्टाफकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ,

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *