विकास रथ का SDM ने मंत्रोच्चार के साथ किया स्वागत:मैं ऊंट हूं, सरकार ने मेरा भी किया बीमा स्लोगन से पशुपालकों ने जताया आभार

सरकार के दो साल पूरे होने पर विधानसभावार विकास रथ घूम रहा है। भारत-पाक बॉर्डर के गांव सेड़वा भलगांव पहुंचने पर एसडीएम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। वहीं एसडीएम ने मंत्रोच्चार और रथ के तिलक और मोली बांधी। एसडीएम और ग्रामीणों ने फूल भी बरसाया। इस दौरान मैं ऊंट हूं, सरकार ने मेरा भी किया बीमा स्लोगन लिखे पोस्टर से पशुपालकों ने सरकार का आभार जताया। इधर एसडीएम ने सरकार की फ्लैगशिप स्कीम का फायदा लेने की अपील की है। दरअसल, राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर हर विधानसभा एक-एक विकास रथ रवाना किया था। यह रथ हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जाकर उपलब्धियों को बता रही है। वहीं सरकारी स्कीमों के बारे में जानकारी दे रही है। वहीं इधर ग्राम सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार शाम को विकास रथ सेड़वा उपखंड के भारत-पाक बॉर्डर के सटे गांव भलगांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। वहीं पशुपालकों ने मैं पशुपालक हूं, सरकार ने मेरे पशुधन का बीघा करवाया। इस अवसर पर विधायक चौहटन आदूराम मेघवाल ने सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। ग्राम सेवा फॉलोअप शिविरों का लाभ लेने की ग्रामीणों से अपील की। रथ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में विकास अधिकारी पंचायत समिति फागलिया अणदाराम , अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रभु सिंह परिहार , सहायक विकास अधिकारी विजय कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम विश्नोई ने भलगांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। एसडीएम बद्री नारायण विश्नोई ने बताया- विकास रथ बॉर्डर के गांव पर पहुंचा। वहां पर स्पेशल पशुपालकों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए हाथों में तख्तियां लिए खड़े थे। पशुपालकों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *