बूंदी: मीरा गेट नाले में मिला युवक का शव:ठीकरदा निवासी के तौर पर हुई पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच

बूंदी के मीरा गेट स्थित नाले में एक शव मिला है। मृतक की पहचान ग्राम ठीकरदा निवासी परमेश्वर सैनी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को जिला चिकित्सालय के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया है। थाना अधिकारी रमेश कुमार आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक शराब के नशे में नाले के ऊपर बैठा था। नशे की हालत में वह नाले में गिर गया, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *