बूंदी में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू:विभाग ने चलाया बकाया वसूली अभियान, बकाया होने पर मौके पर ही काटेंगे कनेक्शन

बूंदी में राज्य सरकार के निर्देश पर जलदाय विभाग ने अवैध पेयजल कनेक्शनों और बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बकाया पेयजल कनेक्शनों की पहचान कर राजस्व एकत्र किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सहायक अभियंता भारती धाकड़ ने उपभोक्ताओं से इस अभियान में सहयोग करने और बकाया जल राजस्व विभाग में जमा कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया होने की स्थिति में मौके पर ही कनेक्शन काटकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। धाकड़ ने उन उपभोक्ताओं को भी सूचित किया है जिन्हें बिल प्राप्त नहीं होते हैं। ऐसे उपभोक्ता अंतिम तिथि से पहले कार्यालय में आकर बिल प्राप्त करें और उसे जमा कराना सुनिश्चित करें। वर्तमान पेयजल बिल जमा कराने की अंतिम तिथि चेक द्वारा 23 फरवरी 2026 और नकद द्वारा 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे इन तिथियों से पूर्व अपना पेयजल बिल जमा करा दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *