बूंदी सदर थाना पुलिस ने आठ और छह साल पुराने मामलों में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटा रेंज में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शरीफ कंजर शामिल है, जो आठ साल पुराने एक मामले में वांछित था। दूसरा वारंटी तेजमल है, जो छह साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहा था। शरीफ कंजर रामगढ़, बूंदी का निवासी है, जबकि तेजमल भील वार्ड नंबर 09, खटखड़, बूंदी का रहने वाला है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक स्थायी वसूली वारंटी दीनदयाल के मामले का भी निस्तारण किया। दीनदयाल पुत्र रामप्रसाद गोस्वामी, निवासी डोडी, थाना सांगोद, कोटा के खिलाफ था। कोर्ट में क्षतिपूर्ति राशि जमा करवाकर इस वारंटी का निपटारा किया गया। इस प्रकार कुल तीन स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में लादुसिंह, कृष्ण कुमार, मनोहर, प्रमोद, अशोक और दुर्गेश शामिल थे।


