बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में स्थित पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज अपनी निर्माण अवधि के 1 साल के भीतर ही जर्जर हो गया है। पुल की सतह उखड़ गई है, जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह ओवरब्रिज भारी वाहनों और दैनिक आवागमन का एक प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद, इसकी निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मरम्मत की मांग
पुल की खराब स्थिति के बारे में प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है और समय रहते मरम्मत या जांच की मांग की है।


