बूंदी में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन-उड़द खरीद शुरू:जिले में 13 क्रय केंद्र स्थापित, किसान 10 दिन में बेच सकेंगे उपज

बूंदी में राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन और उड़द की खरीद शुरू हो गई है। जिले में कुल 13 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें बूंदी, हिंडोली, के. पाटन (कापरेन, सुमेरगंजमंडी), नैनवां (देई) में क्रय-विक्रय सहकारी समितियां और खटकड़, भैरूपुरा औझा, अरनेठा, बसोली, गोठड़ा, पेंच की बावड़ी, जरखोदा व करवर में ग्राम सेवा सहकारी समितियां शामिल हैं। सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार मुकेश मोहन गर्ग ने बताया कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द का समर्थन मूल्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो चुकी है। राजफैड जयपुर द्वारा पंजीकृत किसानों को अपनी उपज निर्धारित तिथि पर तुलवाने के लिए सूचित किया गया है ताकि खरीद सुचारु रूप से संचालित हो सके। किसानों को अपनी उपज (एफ.ए.क्यू. मापदंड अनुसार) निर्धारित तिथि पर ही खरीद केंद्र पर बेचनी होगी। यदि कोई किसान किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपज नहीं बेच पाता है, तो वह 10 दिनों की अवधि के भीतर कभी भी अपनी उपज तुलवा सकता है। 10 दिनों की अवधि के बाद उपज की तुलवाई नहीं की जा सकेगी। किसान खरीद से संबंधित अन्य जानकारी के लिए राजफैड जयपुर के हेल्पलाइन नंबर 18001806001 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *