बूंदी में होने वाले 14 बाल विवाहों को रुकवाया:30 अप्रैल को होने वाली थी शादियां, सूचना पर प्रशासन ने कोर्ट से रोक लगवाई

बूंदी जिला प्रशासन ने बाल विवाह रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की हिंडौली, रायथल और इन्द्रगढ़ तहसील में 30 अप्रैल को होने वाले 14 बाल विवाहों को रोक दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचना मिली थी कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह होने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर तहसीलदार इन्द्रगढ़ और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने कोर्ट से निषेधाज्ञा प्राप्त की। जिला बाल संरक्षण इकाई पहले से ही बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय है। उन्होंने हर पंचायत समिति में सरपंच, वार्ड पंच और ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। इससे बाल विवाह की शिकायतें बढ़ी हैं। इस कार्रवाई में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पौद्दार, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हुकमचंद्र जाजौरिया, रायथल तहसीलदार प्रकाश चंद्र मीणा और इन्द्रगढ़ तहसीलदार राजेन्द्र मीणा शामिल थे। साथ ही पुलिस विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल अधिकारिता विभाग के कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *