शिक्षक के श्रद्धांजलि मैसेज पर विवाद:पिंडवाड़ा के स्कूल में कार्यवाहक प्रिंसिपल निलंबित, सोजत में रहेगा मुख्यालय

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक स्थित संस्कृत राउमावि आखाजी का टीबा में एक विवाद सामने आया है। स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल सकाराम गरासिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला 22 अप्रैल का है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का वीडियो स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिया था। कार्यवाहक प्रिंसिपल ने उक्त मैसेज को ग्रुप में डालने पर आपत्ति करते हुए शारीरिक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। शिक्षा पाली मंडल के संयुक्त निदेशक रिछपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवाएं नियम 1958 के नियम 13 के तहत यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में सकाराम गरासिया का मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा सोजत, जिला पाली में रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *