बूढ़ापारा अंडरब्रिज की मरम्मत के बावजूद सीपेज हो रहा, 22 तक आवाजाही बंद रहेगी

बालोद| बूढ़ापारा अंडरब्रिज में पानी सीपेज न हो। लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से सीसी रोड निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है बावजूद सीपेज हो ही रहा है। मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे वार्ड 20 के पार्षद कसीमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि यहां आने पर मालूम हुआ कि कई स्थानों मंे पानी सीपेज हो रहा है, ऐसे में मरम्मत कराने का कोई औचित्य नहीं है। अंडरब्रिज में 22 मई तक के लिए आवाजाही बंद रहेगी। काम करवाने वाले इंजीनियर, अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *