बालोद| इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 1 जून से 10 जून तक होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी जून 2025 सत्र की एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


