बूढ़ा महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और श्रीराम नाम संकीर्तन किया

भास्कर न्यूज | कवर्धा श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का 83वां प्राकट्य महोत्सव 23 जून को देशभर में राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। कवर्धा में यह आयोजन आदित्यवाहिनी ने बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर स्थित संत निवास में किया। शाम 6 बजे शुरू हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता बृजकिशोर पाण्डेय आचार्य और गोपी शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल और गुप्ता समाज के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता रहे। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम नाम संकीर्तन और हिन्दू राष्ट्र विषय पर गोष्ठी हुई। प्रसादी वितरण किया गया। अंकुश विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्य आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ। इसमें कवर्धा से प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष आशीष दुबे और जिला सचिव बृज भूषण वर्मा शामिल हुए। देशभर से आए संत समाज और सनातन भक्तों ने श्रीमद जगदगुरु शंकराचार्य का अभिनंदन किया। बताया कि राष्ट्रोत्कर्ष दिवस समारोह में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद संबित पात्रा सहित कई विशिष्ट जन शामिल हुए। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शंकराचार्य ने अपनी बातें रखी। इससे पहले अवधेश नंदन श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई शंकराचार्य की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भी हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *