कवर्धा| दुर्ग के हेमचंद यादव विवि से संबद्धता प्राप्त कॉलेज में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें स्नातकोत्तर (एमए /एमएससी/ एमकॉम/ एमलिब) प्रथम सेमेस्टर एलएलबी/ बी-लिब/ बीपीएड/ एमफिल, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल है। नियमित प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पद्धति से आवेदन कर सकते हैं। प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट में 6 जुलाई तक कर सकते हैं।


