कवर्धा| राजीव युवा उत्थान योजना-2019 अंतर्गत वर्ष 2024-25 की द्वितीय सत्र के लिए 100 युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जानी है। इसके लिए प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने अभ्यर्थियों का प्री-टेस्ट 29 जून को होगा। प्री-टेस्ट स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल कवर्धा में 12 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।


