हरमू से जज कॉलोनी और अरगोड़ा से चापू टोली तक बनेगा फ्लाईओवर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सरकार एक्टिव हो गई है। रांची की यातायात को सुगम बनाने एवं सौंदर्यीकरण को लेकर कई नए निर्माण होने जा रहे हैं। सरकार अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक एवं हरमू से जज कॉलोनी तक वन वे फोर लेन फ्लाईओवर बनाएगी। इसके अलावा करमटोली से साइंस सिटी तक भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसको लेकर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बुधवार को प्रस्ताव बनाने का निर्देश अफसरों को दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परामर्शी एंजेसियों और पथ निर्माण विभाग के फील्ड सर्वे डिवीजन एडवांस प्लानिंग सीडीओ द्वारा योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है। इन योजनाओं के प्रारूप का प्रस्तुतीकरण प्रधान सचिव कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पथ निर्माण विभाग के एफएसडी के अधीक्षण अभियंता विजय रंजन कुमार, कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी एवं आकाश कुमार बादल तथा डिजाइन कंसल्टेंट के निदेशक सुधीर कुमार ने प्रस्तुतिकरण दिया। करमटोली से भी बनेगा फ्लाईओवर करमटोली चौक से मोरहाबादी साइंस सिटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इसकी चौड़ाई ऊपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चौड़ाई 10 मीटर होगी। साइंस सिटी के आगे रिंग रोड तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर से अधिक होगी। अरगोड़ा से चापू टोली तक 1.75 किमी. लंबा होगा फ्लाईओवर यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक लगभग 1.75 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। फ्लाईओवर की चौड़ाई जहां 10 मीटर होगी, वहीं पहले से रही सड़क जो फ्लाईओवर के नीचे रहेगी, उसको भी 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर दोहरी सुविधा मिल जाएगी। सड़क के दोनों तरफ ड्रेन, यूटिलिटी डक्ट रहेगा। नीचे की सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नया डिजाइन फाइनल, हरमू फ्लाईओवर की निविदा जल्द निकाली जाएगी हरमू मुक्ति धाम से रेडिसन ब्लू होटल तक हरमू नदी के किनारे बनेगा फ्लाईओवर इस तरह होगा निर्माण… हिनू से नदी के किनारे मेकॉन के रोज गार्डेन होते हुए जगन्नाथपुर तक बनेगा फ्लाईओवर मिलेगी ये नई सौगात… करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर, साइंस सिटी से रिंग रोड तक फोर लेन
हरमू फ्लाई ओवर निर्माण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नया संशोधित डिजाइन फाइनल कर लिया गया है। जल्द इसकी निविदा निकाली जाएगी। इसका निर्देश विभागीय सचिव ने दिया। इसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर होगी। यह फ्लाईओवर एक साइड से कार्तिक उरांव चौक से शुरू होगा, जो विशाल मेगा मार्ट तक जाएगा। सहजानंद चौक से रातू रोड जाने वाले इस फ्लाईओवर से विशाल मेगा मार्ट से उतर कर नीचे की सड़क से जाएंगे। लेकिन एलपीएन शाहदेव चौक से कार्तिक उरांव चौक तक वन वे सीधा फ्लाईओवर आएगा। इसके नीचे वाले मार्ग पर बिजली, टेलीफोन के तार एवं केबल सभी अंडरग्राउंड रहेंगे। दोनों ओर फ्लाईओवर की चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। हिनू ढलान के पास होटल एमरॉल्ड के पास गोलंबर बनेगा। वहां से दाहिनी ओर मेकन रोज गार्डेन, डीपीएस के पीछे जगन्नाथपुर मंदिर तक फ्लाईओवर बनेगा। रेलवे लाइन पर आरओबी भी बनेगा। योजना की लंबाई 8 किमी. होगी। हरमू मुक्तिधाम से एलिवेटेड वन वे फ्लाईओवर बनेगा। इसकी लंबाई 2.2 किमी. होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *