राजनांदगांव| रानी सागर और बूढ़ा सागर के कुछ हिस्सों में गंदगी बढ़ती जा रही है। यहां की गंदगी और उठने वाली बदबू से वहां आसपास के लोग, दिग्विजय कॉलेज विद्यार्थी परेशान रहते है। शहर की ऐतिहासिक धरोहर दोनों तालाब गंदगी से पट रहे हैं। यहां सौंदर्यीकरण जरूरी हो गया है। कचरा बह कर किनारे की तरफ आ जाता है। पानी बेहद प्रदूषित होने के कारण यहां विगत सालों में मछलियों की मौतें भी हुई थी। यहां सफाई की जरूरत है। – सौरभ साहू, राजनांदगांव


