बृजमोहन ने लोकसभा में उठाया मामला:सेल-बीएसपी स्कूलों में योग्य शिक्षक तैनात किए जाएं

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में भिलाई टाउनशिप और खनन क्षेत्रों में संचालित सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों का मामला उठाया। अग्रवाल ने कहा कि भिलाई टाउनशिप और खनन क्षेत्रों के ये स्कूल हजारों परिवारों की उम्मीदों से जुड़े हैं। ऐसे में इन संस्थानों में आधारभूत संरचना का सतत उन्नयन, योग्य शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। इस पर केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारास्वामी ने बताया कि सेल-बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप और खनन क्षेत्रों में कुल 10 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनकी नियमित मरम्मत, रख-रखाव और योग्य शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित है। साथ ही सीबीएसई के माध्यम से शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *