रेलवे ने जोधपुर मंडल में एक तरफ पाली जिले के प्रवासियों और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है कि अब उन्हें बेंगलुरु जाने के लिए फालना या मारवाड़ जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि रानी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। वहीं दूसरी तरफ, जैसलमेर रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुधवार का दिन परेशानी भरा रहेगा। एक पुलिया के निर्माण कार्य के चलते चार प्रमुख ट्रेनें जैसलमेर सिटी स्टेशन तक नहीं पहुंच पाएंगी। रानी स्टेशन: दक्षिण भारत जाने वालों को सीधी कनेक्टिविटी जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की लंबी समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जोधपुर-बेंगलुरु-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का रानी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक लागू रहेगा। डीआरएम ने स्पष्ट किया है कि केवल रानी स्टेशन का ठहराव जुड़ा है, बाकी किसी भी स्टेशन के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जैसलमेर रूट: ब्रिज पर काम, पोकरण-लाठी में थमेगी रफ्तार सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर सुरक्षा और तकनीकी कारणों से ब्लॉक लिया जा रहा है। जेठा चांधन और थैयात हमीरा स्टेशनों के बीच मौजूद ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से रेल यातायात बाधित रहेगा। बुधवार (14 जनवरी) को ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित:


