सीकर में एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। कुत्ते के शरीर पर पिस्टल से फायर के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीकर के दादिया थाना इलाके के रामनगर में सोमवार को एक डॉग दौड़ता हुआ लहूलुहान हालत में आया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया- रामनगर में दो भाइयों का मकान है। वहीं लहूलुहान होकर डॉग दौड़ता हुआ आया था। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि कुत्ते के मालिक का पता अभी नहीं चला है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर मिली पुलिस को सूचना
पुलिस को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद घटना की सूचना मिली थी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची। अभी शरीर पर पुलिस को दो से तीन जगह गोलियों के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस सुबह जांच करेगी कि आखिर कितनी जगह गोलियां लगी हुई हैं। दो भाइयों के मकान पर मिला घायल कुत्ता
ASI ने बताया- मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि यह डॉग उनका नहीं था। फिलहाल इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मामले में कोई भी रिपोर्ट नहीं दी दर्ज कराई गई है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई करेंगे। पुलिस टीम को डॉग के शव को देखने पर पिस्टल से फायर जैसे निशान मिले हैं। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही डॉग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


