बॉर्डर 2 का ‘जाते हुए लम्हों’ गाना लॉन्च:नौसेना अधिकारियों की मौजूदगी में मुंबई में कार्यक्रम, बेटे अहान के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी

बॉर्डर-2 के मेकर्स ने ‘घर कब आओगे’ के ग्रैंड लॉन्च के बाद अब एक और गाने ‘जाते हुए लम्हों’ को लॉन्च कर दिया है। 12 जनवरी की शाम, मुंबई के यूनाइटेड सर्विसेज क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में इस गीत का लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर नौसेना अधिकारी मौजूद रहे। सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी और अनन्या सिंह के साथ सरप्राइज एंट्री दी। इसके बाद नेवल ऑफिसर द्वारा बैंड परफॉर्मेंस दिया गया। सिंगर रूप कुमार राठौड़ और विशाल मिश्रा की लाइव परफॉर्मेंस ने शाम को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर ‘बॉर्डर 2’ की पूरी टीम प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता और को-प्रोड्यूसर्स शिव चनाना और बिन्नॉय गांधी भी मौजूद रहीं। ‘बॉर्डर’ के लिए अनु मलिक और जावेद अख्तर ने इस आईकॉनिक गाने को बनाया था, जिसे मिथुन ने नए सिरे से ‘बॉर्डर-2’ के लिए क्रिएट किया है। ‘जाते हुए लम्हों’ के इस री-क्रिएटेड वर्जन को विशाल मिश्रा ने ओरिजनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ के साथ मिलकर गाया है। फिल्म का यह नया गीत हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रेम और बलिदान को श्रद्धांजलि है। हर सुर और हर पंक्ति जुदाई के दर्द, इंतजार की खामोश मजबूती और अपनों से जुड़े अटूट रिश्ते को बयां करती है। ‘बॉर्डर 2’ गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से बनी है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। देशभक्ति और साहस से भरी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *