बेगमगंज में खेत में करंट लगने से किसान की मौत:सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय हादसा

रायसेन जिले में बेगमगंज के निकटवर्ती ग्राम फतेहपुर में शुक्रवार को एक किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। वह गेहूं की फसल में पानी देने के लिए विद्युत मोटर चालू कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना का पता उस समय चला जब किसान का नौकर खेत पर पहुंचा। उसने राजकुमार पटेल को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और राजकुमार को तत्काल सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम फतेहपुर निवासी पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार पटेल के 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *