बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम का आगाज, मेवाड़ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी अभियान चलाएंगे

जय एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम का आगाज किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियां अपनी उडान को बहुत ऊंची रखे। बेटियां मजबूत होगी तो पूरा परिवार, समाज और देश मजबूत होगा। बेटियों को सिर्फ सुरक्षा और स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। यह सब हुआ तो वे खुद पंख लगाकर उड़ेगी और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को खुद सार्थक कर देगी। समारोह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। समारोह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक शिल्पा पामेचा, मिस यूनिवर्सल ग्रेंड इंडिया विनर और अभिनेत्री विप्रा मेहता, समाजसेवी डाक्टर विनोद पांडे, डांगी, पटेल, पाटीदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष पीएस पटेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य मणिबेन पटेल, समाजसेवी डॉक्टर खुशबू खमेसरा तथा संगठन के संरक्षक निर्मल कुमार पंडित विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। प्रारंभ में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम के बारे में बताते हुए कहा कि यह अभियान मेवाड़ से शुरु होकर राज्य के अन्य हिस्सों में भी चलाकर बेटियों को पढाई से जोडा जाएगा। इस मौके पर डाक्टर विनोद पांडे को संगठन का राष्टीय संरक्षक मनोनीत करने की घोषणा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *